ईरान के वरिष्ठ एटमी वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच विशेषज्ञ स्तर की अगली बैठक आयोजित होने की सूचना दी।
उन्होंने रविवार को तेहरान में पत्रकारों को बताया कि जल्द ही ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वियाना में बैठक आयोजित होगी जिसमें मुख्य रूप से विशेषज्ञ स्तर के विषयों की समीक्षा की जाएगी। अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच आगामी बैठक में दोनों पक्षों के दृष्टिकोणों को नज़दीक लाने का मार्ग ढूंढने की कोशिश की जाएगी।
ईरान के वरिष्ठ एटमी वार्ताकार ने इससे पहले कहा था कि 16 जून को वियाना में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच पांचवें चरण की बातचीत शुरू होने से पहले वियाना में संभवतः विशेषज्ञ स्तर की एक और बैठक हो सकती है।
1 जून 2014 - 19:01
समाचार कोड: 612914
ईरान के वरिष्ठ एटमी वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच विशेषज्ञ स्तर की अगली बैठक आयोजित होने की सूचना दी।